याद हमेशा रहेगी हमको, अपने देश महान की
ये बेटी हिन्दुस्तान की, ये बेटी हिन्दुस्तान की |
सत्यवान की सती सावित्री, आज भी हमको याद है
जिसके तेज शील के आगे, नतमस्तक यमराज है |
तेज प्रभाव सतीत्व गुण वाली, माताजी अनुसुइया है
पति आज्ञा पर अग्नि परीक्षा, देती सीता मैया है |
अमर रहेगी गाथा इनके, त्याग प्रेम बलिदान की
ये बेटी हिन्दुस्तान की ये बेटी हिन्दुस्तान की |
याद हमेशा रहेगी हमको ,अपने देश महान की
ये बेटी हिन्दुस्तान की ये बेटी हिन्दुस्तान की ||
वात्सल्य प्रेम से भरी यशोदा, कृष्णा भक्ति से मीराबाई
मंदिर घाट कुएं बनवाकर, धन्य हुई है अहिल्या बाई|
झाँसी वाली रानी लक्ष्मी, डटी रही मैदान में
छुड़ा दिए दुश्मन के छक्के, वीरांगना महान ने |
पन्ना धाय की गजब कथा है, चन्दन के बलिदान की
ये बेटी हिन्दुस्तान की ये बेटी हिन्दुस्तान की |
याद हमेशा रहेगी हमको, अपने देश महान की
ये बेटी हिन्दुस्तान की ये बेटी हिन्दुस्तान की ||
सरोजिनी नायडू कमला नेहरु, और कस्तूरबा गाँधी ने
भाग लिया था आजादी के, संग्रामो की आंधी में |
दुर्गाबाई देशमुख और, चौहान सुभद्रा कुमारी थी
भारत छोडो आन्दोलन में, कनकलता मतवारी थी |
वीर बाला ने देश के लिए, आहुति दे दी प्राण की
ये बेटी हिन्दुस्तान की ये बेटी हिन्दुस्तान की|
याद हमेशा रहेगी हमको, अपने देश महान की
ये बेटी हिन्दुस्तान की ये बेटी हिन्दुस्तान की ||
प्रधान मंत्री बन इंदिरा जी ने, देश की शान बढ़ाई है
सुर सम्राज्ञी लता ताई ने, राग सुरीली गाई है\
सुषमा स्मृति निर्मला सुमित्रा, संसद भवन में छाई है
सिनेतारिका हेमा जया भी, राजनीति में आई है |
चर्चा सड़क से संसद तक है, इनके योगदान की
ये बेटी हिन्दुस्तान की ये बेटी हिन्दुस्तान की |
याद हमेशा रहेगी हमको, अपने देश महान की
ये बेटी हिन्दुस्तान की ये बेटी हिन्दुस्तान की ||
एवेरेस्ट पर चढ़ने वाली, बेटी बछेंद्री पाल है
अन्तरिक्ष में जाके कल्पना, ने भी किया कमाल है |
छः छः जीतकर आई, मेरी कॉम है मुक्केबाज़
लड़ाकू विमान उड़ाने वाली, अवनि चतुर्वेदी जाबाज़ |
इस धरती से नील गगन तक, ऊँची सफल उड़ान की
ये बेटी हिन्दुस्तान की, ये बेटी हिन्दुस्तान की |
याद हमेशा रहेगी हमको, अपने देश महान की
ये बेटी हिन्दुस्तान की, ये बेटी हिन्दुस्तान की ||