Skip to content
Welcome to mykavita.com
  • Home
  • About
  • Contact

जज़्बा

On May 28, 2020 by manoj

युगों-युगों तक याद रहेगा ज़ज्बा वो कुर्बानी का ,
अंडमान की जेल में भुगता हर पल काला पानी का |
वंदे मातरम् वंदे मातरम् वंदे मातरम् वंदे मातरम् ,
वंदे मातरम् वंदे मातरम् वंदे मातरम् वंदे मातरम् |

गोरे फिरंगी अत्याचार की हदें पार कर जाते थे ,
उधड़े बदन पर कभी लाठियाँ कभी हंटर बरसते थे |
गर्म लाल लोहे की सलाखें जिस्मों पर वो चुभाते थे ,
पानी की एक-एक बूँद भी पीने को तरसाते थे |
कदम-कदम पर यातना सहते क्रांतिवीर बलिदानी का ,
अंडमान की जेल में भुगता हर पल काला पानी का |
युगों-युगों तक याद रहेगा ज़ज्बा वो कुर्बानी का ,
अंडमान की जेल में भुगता हर पल काला पानी का |
वंदे मातरम् वंदे मातरम् वंदे मातरम् वंदे मातरम् ,
वंदे मातरम् वंदे मातरम् वंदे मातरम् वंदे मातरम् |

आज़ादी पाने की ख़ातिर जो आवाज़ उठाते हैं ,
वीर बहादुर क्रांतिकारी वो दुश्मन से भिड़ जाते हैं |
भूख हड़ताल कर महावीर सिंह सीधे ही लड़ जाते है ,
भारत माँ के लाल वो सच्चे अमर शहीद कहलाते है |
आज़ादी के दीवानों की दर्द से भरी कहानी का ,
अंडमान की जेल में भुगता हर पल काला पानी का |
युगों-युगों तक याद रहेगा ज़ज्बा वो कुर्बानी का ,
अंडमान की जेल में भुगता हर पल काला पानी का |
वंदे मातरम् वंदे मातरम् वंदे मातरम् वंदे मातरम् ,
वंदे मातरम् वंदे मातरम् वंदे मातरम् वंदे मातरम् |

Kavita

COMMENTS

Sanjay parsai May 30, 2020 at 7:22 am -

Very nice

Recent Posts

  • मुक्ति
  • जज़्बा
  • तेरी जय – जयकार हो
  • बेटी हिन्दुस्तान की
  • भाग कोरोना भाग

Recent Comments

  • Mamta Dixit on तेरी जय – जयकार हो
  • Sanjay parsai on जज़्बा
  • saransh Rajput on तेरी जय – जयकार हो
  • saransh Rajput on सुन्दर सपना
  • राजेश जोशी on तेरी जय – जयकार हो
May 2020
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
    Jun »

Copyright Welcome to mykavita.com 2023 | Theme by Theme in Progress | Proudly powered by WordPress