जागो रे किसान
जागो-जागो ग्रामवासी , जागो-जागो नौजवान
जागो भारत माँ के लाल, जागो-जागो रे किसान |
पृथ्वी बनी रहे उपजाऊ , सब मिल ऐसा कुछ कर डालो
अपनाकर तुम जैविक खेती, धरती को खुशहाल बना लो |
भूल रसायन सब जहरीले, बढ़िया जैविक खाद डालो
लोभ लालच में न पड़कर, सबका जीवन स्वस्थ बना लो |
मेरा कहना तुम लो मान, उत्तम खेती को पहचान
जागो भारत माँके लाल, जागो धरती पुत्र किसान |
जागो-जागो ग्रामवासी , जागो-जागो नौजवान
जागो भारत माँ के लाल, जागो-जागो रे किसान |
धरती माँ का एक ही कहना, उर्वरता है मेरा गहना
जेसा बोओ वैसा काटो, उलटी गंगा में न बहना |
कीटनाशक से लड़ी हूँ , मई कुदरत के साथ खड़ी हूँ
आँधी-तूफाँ और बारिश के, बीच में ही पली बढ़ी हूँ |
बनकर तुम सच्चे इन्सान, पालो नियति से ज्ञान
जागो भारत माँ के लाल, लेलो कृषिकर्म सम्मान |
जागो-जागो ग्रामवासी , जागो-जागो नौजवान
जागो भारत माँ के लाल, जागो-जागो रे किसान |
निस्वार्थ भाव से इला, सबको मेहनत का फल देती
कर लो भैया उम्दा खेती, तभी होगी प्रगति |
जैव विविधता का अध्ययन, कर लो तन-मन से
आज यही है गुहार , मेरी जन-जन से |
होगा देश का उत्थान, बनें समृद्ध किसान
जागो भारत माँ के लाल , कृषि कर्म है महान |
जागो-जागो ग्रामवासी , जागो-जागो नौजवान
जागो भारत माँ के लाल, जागो-जागो रे किसान |
COMMENTS